{"_id":"672e16c2345e24feff08fee0","slug":"video-terror-of-thieves-in-barara-area-of-ambala-targeting-temples","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबाला के बराड़ा क्षेत्र में चोरों का आतंक, मंदिरों को बना रहा निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : अंबाला के बराड़ा क्षेत्र में चोरों का आतंक, मंदिरों को बना रहा निशाना
अंबाला के बराड़ा में चोर इन दिनों मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। बीते दिनों गांव नाहरा के गुरु रविदास मंदिर में बाइक सवार एक युवक मुंह पर कपड़ा लपेटे आया और मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से हजारों रुपये ले उड़ा। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब इसी हुलिये के चोर ने गांव राजौली के मंदिरों को निशाना बनाया और दो मंदिरों के दानपात्र से हजारों रुपये चुरा लिए। राजौली के सरपंच जसपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में वीडियो के अनुसार 5 नवंबर को रात करीब डेढ़ बजे उक्त युवक बाइक पर गांव में घुसा। वह बराड़ा की तरफ से आया था। वह सीधा शिव मंदिर गया, वहां से वाल्मीकि मंदिर में गया, उसके बाद गोगा माड़ी में गया जहां बाहर खड़ा होकर उसने लाइटर से बीड़ी जलाकर पी। माड़ी में कोई व्यक्ति सोया हुआ था जिसे देखकर चोर वहां से वापिस हो गया। इसके बाद वह शिव मंदिर के बाहर बाइक खड़ी कर दीवार फांदकर मंदिर में घुसा और वहां से मूर्तियों से हार उतारे और गुल्लक लेकर बाहर आ गया और बाइक पर रखकर गांव से बाहर चला गया। उसके कुछ देर बाद वह वापिस आया और शीतला माता मंदिर में से गुल्लक उठाकर गांव से बाहर ले गया। जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों मंदिर के दानपात्रों में सालभर के पैसे थे जो हजारों में हैं। चोर ने मुंह लपेटा हुआ था और चादर ओढ़ रखी थी। अगली सुबह ग्रामीणों को गांव के स्वागत द्वार के पास बने टयूबवेल के नजदीक दोनों गुल्लक मिले, जिन्हें तोड़कर उनमें से नकदी निकाली हुई थी। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है। उन्होंने बताया कि पूरे गांव को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया, इसके बावजूद भी चोरी की घटना हो गई। वहीं, लोगों में चर्चा है कि चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला एक ही युवक है जो मुुंह लपेटकर धार्मिक स्थलों को अपना निशाना बना रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।