{"_id":"5d95c7408ebc3e01542f817c","slug":"watch-business-and-technology-news-including-mobile-number-portability-charges","type":"video","status":"publish","title_hn":"इस तारीख से बदल जाएगी मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की कीमत, देखें कारोबार और टेक की बड़ी खबरें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
इस तारीख से बदल जाएगी मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की कीमत, देखें कारोबार और टेक की बड़ी खबरें
यदि आप भी अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को पोर्ट कराना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की कीमत कम कर दी है। अब आप सिर्फ 6.46 रुपये में अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करा सकेंगे।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के लिए लगातार गिरती हुई अर्थव्यवस्था चिंता का कारण है। पड़ोसी मुल्क की आवाम बढ़ती महंगी से काफी परेशान है। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) ने आंकड़े जारी किए हैं। जिससे पता चला कि सितंबर में साल-दर-साल महंगाई 11.4 फीसदी बढ़ी है। पिछले महीने की तुलना में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) के माध्यम से मापी गई महंगाई में 0.77 फीसदी की बढ़त हुई है।
देश के प्रमुख बैंकों में शुमार भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है। अब इन बैंकों के ग्राहक दूसरे किसी बैंक के माइक्रो एटीएम से हर महीने ज्यादा बार ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। इन दोनों बैंकों ने इसकी संख्या घटा करके चार तक कर दी हैं।
नौ तिमाही में राजस्व गिरने के बाद टेलीकॉम इंडस्ट्री के राजस्व में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल-जून 2019 तिमाही में टेलिकॉम कंपनियों के ग्रॉस रेवेन्यू और एडजेस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू में वृद्धि हुई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही के दौरान, रेवेन्यू 61,535 करोड़ रुपये रहा है। इसमें 5.37 फीसदी की तेजी आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।