फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   woman gives birth 4 kid in one time

20 साल की महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म

Fri, 01 Nov 2013 01:56 PM IST
अमर उजाला, भीमताल
अमर उजाला, भीमताल Updated Fri, 01 Nov 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
woman gives birth 4 kid in one time

उत्तराखंड के भीमताल में पेशे से मजदूरी करने वाली नेपाली मूल की एक विवाहिता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया।

विज्ञापन


जन्म के कुछ देर बाद ही चारों शिशुओं को इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसटीएच में एक लड़की की मौत हो गई, जबकि एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि महिला सामान्य स्थिति में सीएचसी में ही भर्ती है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया
यहां से करीब आठ किमी दूर घिंघरानी (चांफी) में चौनाल परिवार में काम करने वाले मजदूर कमल थापा की पत्नी दीपिका थापा (20) को सुबह प्रसव पीड़ा उठी तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. सुधीर सिंह कन्याल के निर्देशन में महिला चिकित्सक डा. बीएल नारंग, डा. अमित मेहरा, फार्मेसिस्ट एमसी जोशी, जीसी कांडपाल स्टाफ नर्स हेमा बिष्ट ने उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर हैरान
एक साथ चार बच्चों के जन्म से ओटी रूम में मौजूद डॉक्टर हैरान रह गए। डा. कन्याल ने बताया कि चार नवजातों में एक लड़का और तीन लड़कियां हैं। इनका वजन क्रमश: 500 ग्राम, 750 ग्राम, 1 किलो और सवा किलो है। बाद में एसटीएच में एक लड़की की मौत हो गई है।


पांच साल का बेटा भी है दीपिका का
चार बच्चों को जन्म देने वाली दीपिका थापा का पांच साल का एक बेटा भी है। जो घिंघरानी में ही उनके साथ रहता है। दीपिका और उसके पति कमल थापा का कहना है कि प्रसव से पूर्व कराई गई जांच में उनके जुड़वा बच्चे होने की बात सामने आई थी लेकिन यह पता नहीं था कि एक साथ चार बच्चे होंगे। यह दंपति छह माह पहले घिंघरानी में काम की तलाश में आया था और तभी से यहीं रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed