{"_id":"9515d4f4-e896-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"watchman-lost-his-lives-for-unnatural-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के चक्कर में गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के चक्कर में गंवाई जान
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2013 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के बालावाला क्षेत्र में स्थित फार्म हाउस में हुई चौकीदार की हत्या उसी के दोस्त ने की थी। मौत की वजह अप्राकृतिक यौन संबंधों के लिए दोस्त पर दबाव डालना था। रायपुर पुलिस ने हत्या करने वाले युवक को क्षेत्र से ही दबोच लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग में लाई गई रॉड भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
गत सोमवार को बालावाला क्षेत्र में स्थित फार्म हाउस में खून से लथपथ लाश बरामद हुई थी। लाश की शिनाख्त ओम प्रकाश पुत्र ननकू निवासी मोहकमपुर, संतोषनगर के रूप में हुई। ओमप्रकाश फार्म हाउस की चौकीदारी किया करता था। लाश के आसपास काफी खून फेला हुआ था जबकि टूटे हुए दांत भी बरामद हुए।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र मनीष ने इस संबंध में पुलिस में अभियोग पंजीकृत कराया। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि आखिरी बार ओमप्रकाश को उसके दोस्त अमरनाथ (21) पुत्र गणेश पासवान निवासी ग्राम ड्यूली मजली पट्टी जिला समस्तीपुर, बिहार के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का डालता था दबाव
पुलिस ने कुछ ही देर में अमरनाथ को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूली। उसने बताया कि वह ओमप्रकाश का खास दोस्त था। दोनों कई बार शराब पीकर फार्म हाउस में स्थित कोठी में रहता थे। रविवार को भी दोनों ने शराब पी, रात को सोने के वक्त ओमप्रकाश नशे में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
खबरों पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें
इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने पास में ही पड़ी रॉड से उसे पीटना शुरू कर दिया। अमरनाथ ने बताया पहले भी एक बार वह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुका था। लेकिन तब उसने उसे समझाया था।
एसएसपी केवल खुराना ने बताया रायपुर एसओ शंकर सिंह बिष्ट और एसओजी प्रभारी रवि सैनी के नेतृत्व में टीम ने कुछ ही घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। पूरी टीम को ढाई हजार का नगद पुरस्कार दिया गया है।