{"_id":"6985e293937b54a5d9fd413f2e490b64","slug":"watching-wife-with-lover-s-furious-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बाजार में प्रेमी की बाहों में देख आपा खो बैठा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को बाजार में प्रेमी की बाहों में देख आपा खो बैठा पति
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहतें हैं इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपते। घर छुडवा देता है, सरेबाजार पिटवा देता है लेकिन आशिकी पर कहां फर्क पड़ता है। कुछ यही हरिद्वार में भी हुआ। इश्क भी क्या-क्या नहीं करवा देता।
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां को भी यही इश्क उस वक्त भारी पड़ गया जब प्रेमी संग बांहो में बांहे डाले घूमते हुए पति ने देख लिया। फिर क्या पति ने आव देखा न ताव बस बाजार में ही जमकर प्रेमी और पत्नी की धुनाई कर डाली।
विज्ञापन
हमउम्र प्रेमी के प्रेम में बावरी होकर तीन बच्चों की मां ने घर का आंगन लांघ दिया। पिछले दस दिनों से दोनों घर से भागकर हरिद्वार में रह रहे थे। पति को इसकी भनक लगी तो वह भी हरिद्वार आ धमका।
विज्ञापन
सरेराह कर दी धुनाई
साथ देखे जाने पर उसने सरेराह पत्नी और उसके प्रेमी की धुनाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर दिया। पुलिस ने बताया कि सोनीपत, हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की शादी कुछ साल पहले एक युवती से हुई थी।
दस दिन पहले घर से हुए थे गायब
पत्नी का गांव के ही एक हमउम्र युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दस दिन पहले दोनों घर से फुर्र हो गए। अपने तीन बच्चों की ममता भी प्यार के आगे बौनी नजर आई। दस दिन से पति अपनी पत्नी को ढूंढ रहा था।
इसी दौरान उसे पता चला कि गांव का एक युवक भी लापता है। दोनों के हरिद्वार में होने की सूचना पर पति अपने रिश्तेदारों के साथ रविवार को हरिद्वार आ गया। देर शाम पत्नी और उसका प्रेमी अपर रोड पर घूमते हुए मिल गए।
पत्नी को प्रेमी की बांहो में देख पति हुआ आगबबूला
उन्हें बाहों में बाहें डाल घूमते देख पति आग बबूला हो गया। गुस्साए पति ने इसके बाद सरेराह अपनी पत्नी और प्रेमी की धुनाई शुरू कर दी। इसके चलते अपर रोड पर हंगामा हो गया।
पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। बाद में तीनों के खिलाफ शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई की गई है जबकि पत्नी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।