न खाता न बही जो हरीश कहें वह सही: विजय बहुगुणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीश रावत सरकार के बागी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि हरीश रावत बिना कोर्ट ऑर्डर के मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठ गए हैं जो कि पूरी तरह से गैरकानूनी है।
बहुगुणा ने हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि 'न खाता न बही जो हरीश कहें वह सही'। उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट ने मौखिक आदेश दिया है और इभी कोर्ट के आदेश पर दस्तखत नहीं हुए हैं।
इस स्थिति में हरीश रावत कैसे सरकार में बैठकर काम कर रहे हैं। अपने ऐसे रवैये से वह मजाक बन गए हैं।
मुख्यमंत्री की पद और गरिमा का कोई लिहाज नहीं
बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत की ऐसी ही कार्यशैली के कारण ही मैंने उनसे दूरी बनाई है। राज्यपाल को हरीश रावत को रोकना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही चल रही है और रावत मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ गए हैं। हरीश रावत जानबूझ कर ऐसा कर रहे हैं जो कि संविधान का निरादर है। हाईकोर्ट के फैसले को गलत मानते हुए विजय बहुगुणा ने कहा कि मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है और वहां जो फैसला होगा वह सर्वमान्य होगा।
उन्होंने कहा कि हरीश रावत को मुख्यमंत्री की पद और गरिमा का कोई लिहाज नहीं है इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं, जिससे उत्तराखंड की गरिमा तार-तार हो रही है।