{"_id":"573506db4f1c1b771b919978","slug":"valley-of-flowers-open-from-1st-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून से कर सकेंगे विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जून से कर सकेंगे विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के दीदार
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Fri, 13 May 2016 04:14 AM IST
विज्ञापन
फूलों की घाटी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खुल जाएगी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि एक जून से 31 अक्तूबर तक घाटी पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने घाटी में पैदल रास्तों की मरम्मत और साफ-सफाई को लेकर बृहस्पतिवार को पार्क के अधिकारियों और ईडीसी (ईको विकास समिति) के पदाधिकारियों की बैठक ली। डीएफओ ने घाटी में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने वर्ष 2013 की आपदा के बाद गोविंदघाट से घांघरिया तक निर्मित 23 शौचालयों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। समिति के अध्यक्ष सतीश चौहान ने कहा कि शौचालयों की साफ-सफाई का काम शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। सफाई के लिए गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक साठ सफाई कर्मी तैनात किए जाएंगे। इस मौके पर पार्क के एसडीओ सर्वेश कुमार दूबे, सुधीर मेहता, दीपक रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन