{"_id":"57092e984f1c1bf425c810ca","slug":"women-will-be-given-training-in-police-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों को दिया जाएगा पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों को दिया जाएगा पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 09 Apr 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती की गारंटी बन चुके कर्नल अजय कोठियाल के भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कैंप में अब उत्तराखंड पुलिस में एसआई और कांस्टेबिल पद पर भर्ती होने की इच्छुक युवतियों को भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
यूथ फाउंडेशन की ओर से शनिवार को मनेरा में आयोजित चयन शिविर में करीब डेढ़ सौ युवतियां पहुंची, जिनमें से मानकों के आधार पर 95 का चयन किया गया। अब इन्हें मई से सघन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
फाउंडेशन के मुख्य प्रशिक्षक सूबेदार (सेवानिवृत्त) धाम सिंह ने बताया कि मनेरा कैंप में कुल 147 युवतियां भर्ती के लिए पहुंची। इनकी हाइट, वजन, कलर विजन, ब्लड प्रेशर, डिस्टेंस विजन एवं मेडिकल तथा दस्तावेजों की जांच के बाद 95 का चयन किया गया।
विज्ञापन
अब इन युवतियों को मई से अनुभवी महिला प्रशिक्षक एवं सेना के सेवानिवृत्त प्रशिक्षकों द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें लिखित परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी। चयन शिविर में लक्ष्मण सिंह, जगमोहन भंडारी, कुलदीप कुर्मांचली, रेखा अग्निहोत्री, रेखा आदि ने युवतियों का परीक्षण किया।
भरोसा है कि हम भर्ती होंगे
कैंप में प्रशिक्षण के लिए पहुंची कुज्जन गांव की वंदना, जोशियाड़ा की मीरा, रिखाणगांव की किरन खरोला आदि ने बताया कि कर्नल कोठियाल द्वारा चलाए गए कैंपों से सैकड़ों युवक सेना में भर्ती हो चुके हैं। उन्हें भी यहां प्रशिक्षण पाकर पुलिस में भर्ती होने की उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा है। सामाजिक कार्यकर्ता दिपेंद्र पंवार ने कहा कि कर्नल कोठियाल द्वारा युवाओं के लिए की जा रही यह पहल सराहनीय है।