{"_id":"04a30c8dd86e6b243851cae4ed9dafaa","slug":"one-person-dead-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी में गिरने से एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी में गिरने से एक युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
Updated Wed, 09 Dec 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर नलूणा के पास बाइक के भागीरथी के किनारे गिरने से इसमें सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार शाम की घटना की सूचना बुधवार सुबह मिलने पर मौके पर गई मनेरी थाने की पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
मृतक की पहचान नाल्ड निवासी कमलेश्वर (31) पुत्र धर्म सिंह राणा रूप में की हुई है। दुर्घटना स्थल पर गए ग्रामीणों के अनुसार नलूणा में गंगोत्री हाईवे बदहाल बना हुआ है। संभवत: बाइक संतुलन बिगड़ने के कारण नदी किनारे गिरी हो।