फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Nelang and Jadung should be made model villages

नेलांग व जादूंग को बनाया जाए मॉडल गांव

Wed, 30 Mar 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Nelang and Jadung should be made model villages
जाड़ भोटिया जन कल्याण समिति ने नेलांग व जादूंग को मॉडल गांव के रूप में विकसित किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें विस्थापित नहीं किया है बल्कि गांवों से हटाया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जाड़ भोटिया जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता की। समिति के अध्यक्ष सेवक राम भंडारी व कोषाध्यक्ष गुमान सिंह नेगी ने कहा कि भारत चीन युद्ध के दौरान नेलांग व जादुंग गांव को खाली करा दिया गया था। तब यहां के ग्रामीण अपने ग्रीष्मकालीन पड़ाव बगौरी व वीरपुर डुंडा आ गए थे। नेलांग व जाद़ुंग में सेना व आईटीबीपी ने ग्रामीणों की भूमि पर हेलीपैड, फायरिंग रेंज, बंकर आदि निर्माण कार्य किए हैं, जिसकी ग्रामीणों से अनुमति भी नहीं ली गई है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी प्रशासन से मांग है कि नेलांग व जादुंग को इनर लाइन व गंगोत्री नेशनल पार्क से बाहर किया जाए। ग्रामीणों को 1962 से अब तक का फसल मुआवजा दिया जाए। दोनों गांवों में मूलभूत सुविधाएं विकसित कर मॉडल गांव बनाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed