फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Even after two decades, seven kilometers of road could not be asphalted.

Uttarkashi News: दो दशक बाद भी सात किमी सड़क का नहीं हो पाया डामरीकरण

Sat, 20 Jan 2024 04:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
Even after two decades, seven kilometers of road could not be asphalted.
बादसी गोपाल गोलोक धाम सड़क की हालत बदहाल
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। ब्लाॅक की बादसी गोपाल गोलोक धाम सड़क पर बादसी घोडाफाली से पुजारगांव खांड तक सात किमी हिस्से का दो दशक बाद भी डामरीकरण नहीं हो पाया है, जिससे सड़क की हालत खस्ताहाल होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मोटर मार्ग पर डामरीकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बादसी गोपाल गोलोक धाम सड़क बादसी, पुजारगांव, खांड, कटखाण, क्यारकटी और चोपड़धार गांवों को जोड़ती है, जिसका निर्माण अलग-अलग कार्यदायी संस्थाओं ने कराया। लोनिवि चिन्यालीसौड़ ने अलग-अलग समय पर बजट की उपलब्धता के अनुसार अविभाजित उत्तर प्रदेश में 1998-99 तक अलग-अलग हिस्सों में सड़क का निर्माण कराया।
विज्ञापन

विभाग ने सड़क का भड़कोट-बादसी तक डामरीकरण 2009-10 में कराया। वहीं बादसी से खांड तक डामरीकरण नहीं हुआ। खांड से आगे चोपड़धार तक पीएमजीएसवाई विभाग ने सड़क निर्माण व डामरीकरण कराया, लेकिन बादसी घोडाफाली से पुजारगांव खांड तक सात किमी हिस्से का आज दो दशक बाद भी सड़क का डामरीकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खांड के प्रधान जसपाल पोखरियाल, कटखाण के प्रधान सोहन लाल ने बताया कि कई बार क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी सड़क के डामरीकरण की मांग उठाई गई, लेकिन आज तक भी सड़क के डामरीकरण के लिए तहसील व जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।



बादसी गोपाल गोलोक धाम सड़क के सात किमी हिस्से के डामरीकरण के लिए डेढ़ महीने पहले 5.80 करोड़ का इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर ही डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
-मनोज दास, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, चिन्यालीसौड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed