{"_id":"6915c8f34e924136590a8042","slug":"demand-to-remove-encroachment-on-gullies-and-canals-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-115997-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गूल और नहरों पर अतिक्रमण हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गूल और नहरों पर अतिक्रमण हटाने की मांग
Thu, 13 Nov 2025 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 13 Nov 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। ज्ञानसू में सिंचाई गूल और नहर पर अतिक्रमण होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका सभासद मनीष पंवार ने एसडीएम से मुलाकात कर ज्ञानसू में अतिक्रमण हटाने की मांग की। अतिक्रमण होने से आम लोगों को आनेजाने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है जिससे लोग काफी परेशान हैं।
एसडीएम से मुलाकात में सभासद ने बताया कि ज्ञानसू के ज्युला नामे तोक पर स्थित सिंचाई गूल और नहर कृषकों की सिंचाई के लिए विभाग की ओर से निर्मित की गई थी जिस पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इससे कृषकों के खेतों में जाने वाला रास्ता व गूल नहर का जल प्रवाह बाधित हो रहा है। एसडीएम ने उन्हें जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रतना पंवार, सुमती, संगीता पंवार, सविता पंवार, मुकुल नौटियाल, गजेंद्र पंवार, शंकुतला, दिनेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद, पूर्णानंद नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद