फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bountiful rains have made the Jhangora crop flourish; now, it is time for the pricing.

Uttarkashi News: बारिश की मेहर से झंगोरा लहलहाया, अब दाम की बारी

Thu, 17 Sep 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 17 Sep 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Bountiful rains have made the Jhangora crop flourish; now, it is time for the pricing.
उत्तरकाशी। डुंडा और नौगांव क्षेत्र में झंगोरा की फसल अब तैयार होने लगी है। इस बार बारिश को फसल के लिए अनुकूल माना जा रहा है जिससे किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को उत्पादन से लेकर विपणन तक प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी के अनुसार, वर्ष 2025-26 में डुंडा में 700 और नौगांव में 1100 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया था, जिसे विभाग ने हासिल किया। चालू वित्तीय वर्ष में भी दोनों विकासखंडों में कुल 1800 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है और बुआई पूरी हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक श्री अन्न उत्पादक किसानों के लिए एमएसपी पिछले वर्ष के 4,886 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर इस वर्ष 5,205 रुपये किया गया है। लाइन से बुआई पर 3,000 रुपये और छिटकवा विधि से बुआई पर 1,500 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन का प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed