फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi: Magh Mela started with dance of Dev Dollis dispute broke out between contractors and Phad traders

Uttarkashi: देव डोलियों के नृत्य के साथ माघ मेले का आगाज, ठेकेदार और फड़ व्यापारियों में हुआ विवाद

Sun, 14 Jan 2024 09:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 14 Jan 2024 09:09 PM IST
सार

माघ मेले के पहले दिन गंगा और यमुना घाटी की संस्कृति के रंग बिखरे। नगर क्षेत्र में गंगा के कलश और यमुना की छड़ी की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

विज्ञापन
Uttarkashi: Magh Mela started with dance of Dev Dollis dispute broke out between contractors and Phad traders
उत्तरकाशी रामलीला मैदान में देव डोलियों के सानिध्य में माघ मेले का शुभारंभ करते गंगोत्री विधायक

विस्तार

देव डोलियों के नृत्य के साथ माघ मेले (बाड़ाहाट का थौलू) का रंगारंग आगाज हुआ। बाड़ाहाट के आराध्य कंडार देवता की डोली व बाड़ागड्डी क्षेत्र के आराध्य हरि महाराज के ढोल की मौजूदगी में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहर में गंगा मां के कलश और यमुना की छड़ी की अगुवाई में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित माघ मेले का शुभारंभ करते हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि यह मेला हमारी आस्था के साथ लोक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि आने वाले समय में मेले को और भी भव्य रूप दिया जाएगा। मेले में उत्तरकाशी के अलावा टिहरी जिले के कई गांवों के लोग भी शामिल होते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरिता चौहान, भटवाड़ी प्रमुख विनीता रावत, जगमोहन रावत, रीता पंवार, शैलेंद्र कोहली, देशराज बिष्ट, शशि कुमाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


Uttarkashi News: जन्मदिन पर प्रीति ने महिला को रक्त देकर दिया जीवन दान

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा-यमुना की अगुवाई में निकली शोभा यात्रा
माघ मेले के पहले दिन गंगा और यमुना घाटी की संस्कृति के रंग बिखरे। नगर क्षेत्र में गंगा के कलश और यमुना की छड़ी की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाड़ाहाट स्थित चमाला की चौंरी पर देव डोली एवं निशानों का मिलन और नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से भी देव-डोलियां पहुंची। विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा मेला मंच पर संपन्न हुई। पहले दिन संग्राली के कलाकारों द्वारा रासौ नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

25 जनवरी तक चलेगा मेला
मेले का आयोजन 25 जनवरी तक होगा। मेला अवधि को लेकर शुरू से असमंजस की स्थिति बनी हुई। शहर के व्यापारियों ने मेला अवधि पूर्व की भांति कम रखने को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार मेले की अवधि 25 जनवरी तक रहेगी।

ठेकेदार और फड़ व्यापारियों में हुआ विवाद
देर रात मेला मैदान में चारपाई की जगह को लेकर मेला ठेकेदार और फड़ लगाने वाले व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि इकट्ठी भीड़ को देखते हुए पीएसी और पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियों का कहना है कि मेला ठेकेदार 30 से 35 हजार रुपए मांग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed