{"_id":"6ac0fac9fdf71a22ca08b3b1","slug":"dehradun-murder-crime-missing-man-found-dead-in-gorge-knife-marks-found-on-his-neck-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 03 Oct 2026 06:26 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:26 PM IST
सार
प्रेमनगर क्षेत्र के मांडूवाला में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस घटना स्थल पर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मदन (40) के रूप में हुई है। उसका शव डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मदन कल से घर से लापता था। परिजनों की ओर से उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...विकासनगर: स्मैक के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, सामान की आड़ में बेच रहा था नशा, पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।