फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   चोरी के माल के साथ एक पकड़ा, जेल भेजा

चोरी के माल के साथ एक पकड़ा, जेल भेजा

Fri, 22 Nov 2013 05:43 AM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Fri, 22 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कोतवाली पुलिस ने बस अड्डे पर एक दुकान में हुई चोरी के मामले में सामान समेत चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके विरुद्ध पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। दीपावली की रात को बस अड्डा स्थित बनारसी पान भंडार में सेंध मारकर चोर करीब एक लाख का माल ले उड़े थे। पुलिस तब से इस मामले में चोर की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को रामलीला मैदान के निकट खड़े मुमताज अंसारी निवासी इंदिरा कालोनी पर शक हुआ तो उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से चोरी का माल बरामद हो गया। थानाध्यक्ष जेपी कुकरेती ने बताया कि आरोपी मुमताज अंसारी के विरुद्ध पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर नई टिहरी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed