फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hopes for rehabilitation rise after a 31-day protest.

Uttarkashi News: 31 दिन के आंदोलन के बाद बढ़ी पुनर्वास की उम्मीद

Thu, 08 Oct 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 08 Oct 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Hopes for rehabilitation rise after a 31-day protest.
चिन्यालीसौड़। टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित भल्डगांव के 35 परिवारों के पुनर्वास की लड़ाई अब आंदोलन से निकलकर तकनीकी जांच के निर्णायक दौर में पहुंच गई है। एक माह के भीतर विशेषज्ञ समिति से स्थलीय निरीक्षण कराने के प्रशासन के आश्वासन के बाद वैज्ञानिकों की टीम ने भल्डगांव और चिन्यालीसौड़ क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामसुन्दर नौटियाल ने विशेषज्ञ समिति के साथ बैठक में हडियाड़ी के समीप हो रहे भू-क्षरण और विकासखंड परिसर के नीचे जोगथ मोटर मार्ग से पीपल मंडी तक लगातार हो रहे भू-क्षरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने चिन्यालीसौड़ कस्बे की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार समेत आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

भल्डगांव के 35 परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीण 31 दिनों तक धरने पर बैठे थे। पिछले माह ग्रामीणों ने धरने को जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर समाप्त किया। उस दौरान पुनर्वास निदेशक और जिला प्रशासन ने एक माह के भीतर विशेषज्ञ समिति से स्थलीय निरीक्षण कराने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed