फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Contractors issue one-week ultimatum to the Nagar Panchayat.

Uttarkashi News: ठेकेदारों ने नगर पंचायत को दी एक सप्ताह की चेतावनी

Thu, 08 Oct 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 08 Oct 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Contractors issue one-week ultimatum to the Nagar Panchayat.
नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर पंचायत के विकास कार्यों का भुगतान लेते समय ठेकेदारों से दो प्रतिशत आयकर तो काट लिया गया लेकिन यह रकम विभागीय पोर्टल पर दर्ज नहीं होने से ठेकेदारों में आक्रोश है। ठेकेदार संघ ने नगर पंचायत प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ठेकेदार संघ का आरोप है कि बार-बार आग्रह के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उनका कहना है कि जब भुगतान से टैक्स की रकम काटी जा रही है तो उसका रिकॉर्ड भी समय पर पोर्टल पर दर्ज होना चाहिए। रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने से उन्हें आर्थिक और प्रशासनिक दोनों स्तर पर परेशानी उठानी पड़ रही है। संघ अध्यक्ष विजय राणा के नेतृत्व में ठेकेदारों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मनवीर बर्त्वाल, विशाल मणि डिमरी, संजय रावत, सोबन सिंह, अर्जुन सिंह, प्रताप सिंह और सुनील सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed