{"_id":"6ac78c5134549714d90ee6de","slug":"congress-takes-to-the-streets-against-the-election-commission-burns-effigy-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122658-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पुतला फूंका
Thu, 08 Oct 2026 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े व बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
उत्तरकाशी। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी में मोर्चा खोलते हुए लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ मार्च निकाला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपड़े और बांह पर काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे। बस अड्डे पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद कांग्रेसजनों ने संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत प्राप्त वयस्क मताधिकार के अधिकार का सामूहिक वाचन किया और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद नगर में निकले मार्च निकालकर बस अड्डे पर पुतला दहन कर कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और उसकी निष्पक्षता को लेकर सवाल उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज उठाने वाले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कार्रवाई की गई। प्रदर्शनकारियों में देवजन बंठवान, मनोज पंवार, गायत्री सेमवाल, नैन सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद सेमवाल, कनकपाल सिंह परमार, कमल सिंह रावत, विजेंद्र नौटियाल, अनुराग रांगड़ शामिल थे।