{"_id":"5c6599efbdec224db8526ee9","slug":"15501625215-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में कूड़ा डंप करने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में कूड़ा डंप करने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पालिका क्षेत्र का सारा कूड़ा रामलीला मैदान में डाले जाने पर गंगा विचार मंच ने रोष व्यक्त किया है। संगठन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में संगठन के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट ने रामलीला मैदान में कूड़ा डालने पर रोष जताते हुए पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण की ठोस व्यवस्था करने के बदले पालिका प्रशासन नगर के रामलीला मैदान को कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने में तुली है, जबकि उक्त स्थान में दो ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इनसे घरों तक पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन मांस, मेडिकल वेस्ट, रसायन आदि जैविक अजैविक कचरे को मैदान में उड़लने से भूजल दूषित हो रहा है। जिससे नगर में महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने सीएम से समस्या का संज्ञान लेकर रामलीला मैदान में कूड़ा डंप करने पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी व्यवस्था कराने के लिए पालिका को दिशा निर्देश देने की अपील की।