फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ग्रामीणों ने किया जोशियाड़ा बैराज बाईपास जाम

ग्रामीणों ने किया जोशियाड़ा बैराज बाईपास जाम

Fri, 08 Feb 2019 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया जोशियाड़ा बैराज बाईपास जाम
उत्तरकाशी। जल विद्युत निगम की भूमि पर कूड़ा निस्तारण केंद्र के प्रस्ताव को खारिज करने की मांग को लेकर कंसेण गांव के ग्रामीणों ने जोशियाड़ा बैराज बाईपास रोड में अनिश्चितकालीन जाम लगा दिया है। यातायात ठप होने से बड़ेथी-तेखला बाईपास रोड से आवाजाही करने वाले वाहनों को विकास भवन होते हुए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण केंद्र के निर्माण के लिए प्रशासन ने कंसैण गांव के निकट स्थित जल विद्युत निगम की भूमि को चयनित किया था, जिसके लिए भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू करते हुए प्रशासन ने बीते माह उक्त स्थान पर कूड़ा भी डंप कराया था, लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध जताते हुए हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज कर दी। इसका संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने जल विद्युत निगम की अनुमति के बिना कूड़ा डालने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से ही ग्रामीण जल विद्युत निगम से भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। मांग को लेकर ग्रामीण बीते 15 जनवरी से निगम के जोशियाड़ा स्थित कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरने पर डटे हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार सुबह गांव की दर्जनों महिलाओं ने जोशियाड़ा बैराज बाईपास रोड पर जाम लगाकर रास्ते से वाहनों की आवाजाही रोक दी। इस बीच मार्ग का प्रयोग करने का प्रयास कर रहे कई वाहन चालकों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। यहां यातायात ठप होने पर बड़ेथी-तेखला बाईपास रोड से आवाजाही करने वाले वाहनों को विकास भवन होते हुए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान किशोर बिष्ट ने कहा कि प्रशासन द्वारा जबरन भूमि हस्तांतरित कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उक्त स्थान पर कूड़ा डंपिंग जोन बनाया जा सके, लेकिन ग्रामीण किसी भी हाल में नगर का कूड़ा गांव की भूमि पर नहीं पड़ने देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक जल विद्युत निगम कूड़ा डंपिंग जोन व भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज नहीं करेगा ग्रामीण आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अनीता गुर्साइं, जगदंबा नौटियाल, रुकमा देवी, आशा देवी, सुलोचना देवी, मीना देवी, नारायणी देवी, पूर्णा देवी, श्यामा देवी, वीर सिंह, शूरवीर सिंह, जितेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed