फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सुरक्षित चारधाम यात्रा संदेश के बीच उमड़ा देश विदेश से श्रद्धालुओं का सैलाब

सुरक्षित चारधाम यात्रा संदेश के बीच उमड़ा देश विदेश से श्रद्धालुओं का सैलाब

Sat, 21 Oct 2017 10:18 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षित चारधाम यात्रा संदेश के बीच उमड़ा देश विदेश से श्रद्धालुओं का सैलाब
उत्तरकाशी। जून 2013 की आपदा के बाद इस साल सबसे अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे। पिछले पांच सालों की तुलना में इस वर्ष हेमकुंड साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

2013 की आपदा के बाद केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों, उत्तरकाशी जिले में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की वजह से आज व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। इस साल 409443 तीर्थयात्री गंगोत्री, 392224 यात्री यमुनोत्री, 471235 यात्री केदारनाथ पहुंचे। वहीं, अब तक 8,69, 742 यात्री बद्रीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। जबकि इस साल 129964 यात्रियों ने हेमकुंड साहब के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में 206456 यात्री गंगोत्री, 238140 यमुनोत्री, 333323 यात्री केदारनाथ, 497169 बदरीनाथ और 78051 यात्री हेमकुंड साहब की यात्रा पर आए थे। इसी प्रकार 2014 में 58847 यात्री गंगोत्री, 38221 यमुनोत्री, 40598 केदारनाथ, 152089 बदरीनाथ और 37458 यात्रियोें ने हेमकुंड साहिब के दर्शन किए थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2015 में 160192 यात्री गंगोत्री, 122922 यमुनोत्री, 154430 केदारनाथ, 366717 बदरीनाथ और 70816 यात्री हेमकुंड साहब आए। 2016 के आंकड़ों पर नजर डालें तो 287997 यात्री गंगोत्री, 160558 यमुनोत्री, 309746 केदारनाथ, 654355 बदरीनाथ और 108838 यात्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए।

इस साल अब तक चारों धामों और हेमकुंड साहिब साहिब आने वाले यात्रियों की संख्या कुल 22, 98, 542 है, जबकि अभी तक बद्रीनाथ के कपाट बंद नहीं हुए हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी, जबकि पूर्व में 2013 में कुल 1353139, वर्ष 2014 में 327213, वर्ष 2015 में 875077, 2016 में 1521494 यात्री चार धाम और हेमकुंड साहब गए थे। यह आंकड़े 20 अक्तूबर तक के हैं और डीआईसी कार्यालय से प्राप्त किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed