फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   टिहरी, उतरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के युवाओं को फौज के लिए तैयार करेगा यूथ फाउंडेशन

टिहरी, उतरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के युवाओं को फौज के लिए तैयार करेगा यूथ फाउंडेशन

Sat, 21 Oct 2017 10:18 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
टिहरी, उतरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के युवाओं को फौज के लिए तैयार करेगा यूथ फाउंडेशन
उत्तरकाशी। सेना भर्ती के लिए इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 10 नवंबर से यूथ फाउंडेशन की पहल पर उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण चयन शिविर के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। उत्तरकाशी जिले में 8, टिहरी में 11, रुद्रप्रयाग में 4 और चमोली में 7 स्थानों पर प्रशिक्षण के लिए चयन शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यूथ फाउंडेशन के को-ऑर्डिनेटर सूरज नेगी ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में 10 नवंबर को सांकरी बाजार, 11 को पुरोला तहसील परिसर, 12 को जीआईसी बरकोट, 13 को जीआईसी चिन्यालीसौड़, 14 को जीआईसी डुंडा, 15 को राम लीला मैदान भटवाड़ी, 16 को जीआईसी धौंतरी, 17 को रामलीला मैदान उत्तरकाशी में चयन शिविर आयोजित किया जाएगा। टिहरी में 10 को सरदार भगवान सिंह इंटर कॉलेज नैनबाग में, 11 को इंटर कॉलेज ढ़ाणा थत्यूड़, 12 को बंगाचली मैछान चंबा, 13 को इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर, 14 को बौराड़ी स्टेडियम, 15 को ढालवाला, 16 को लामड़ीधार मैदान अंजनीसौण में, 17 को जीआईसी देवप्रयाग, 18 को जीआईसी लंबगांव, 19 को बालगंगा सेंदुल महाविद्यालय घनसाली, 20 को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बूढ़ाकेदार जबकि रुद्रप्रयाग में 10 को जीआईसी मयाली, 11 को जीआईसी कांडइ, 12 को बीकेटीसी मंदिर उखीमठ , 13 को जीआईसी चोपता में, चमोली जिले में 10 को नगर पंचायत हॉल गौचर, 11 को पुलिस लाइन गोपेश्वर, 12 को आईआईटी, नियर शिवालय सिलंगी, गैरसैण, 13 को जीएमवीएन देवाल, 14 को जीआईसी घाट, 15 को गांधी मैदान, पालिका ग्राउंड जोशीमठ और 16 को जीआईसी उर्गम में चयन शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed