फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand weather in the next 36 hours.

अगले 36 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए

Thu, 17 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather in the next 36 hours.
मौसम - फोटो : demo pic
प्रदेशभर में अगले 36 घंटे मौसम का मिजाज बदला रहा सकता है। मौसम विभाग ने आगामी 36 घंटे कुछ जगहों पर ओले और झक्कड़ के साथ हल्की बारिश के आसार जताए हैं। 
विज्ञापन


राजधानी में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बृहस्पतिवार को रात आठ बजे के आसपास कुछ देर तक दून में हल्की बारिश हुई। 

प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। राजधानी में भी दिनभर बादलों के बीच शाम को हल्की बूंदाबांदी और रात में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना:
मौसम विभाग ने 17 मार्च की रात से आगामी 36 घंटे प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और झक्कड़ आने की संभावना जताई है। साथ ही तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राजधानी में भी आंशिक से लेकर अधिक बादल छाए रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर हल्की बारिश के भी आसार हैं। बारिश के बीच तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को तापमान 24 डिग्री तक आ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed