फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand power corporation cut connection of IDPL

30 साल से नहीं किया भुगतान तो काटी IDPL की बिजली

Sat, 02 Apr 2016 01:13 PM IST
अनिल नवानी/ अमर उजाला, श्यामपुर
अनिल नवानी/ अमर उजाला, श्यामपुर Updated Sat, 02 Apr 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand power corporation cut connection of IDPL
बिजली संकट

तीस साल पुराना बकाया 272 करोड़ का बिल भुगतान नहीं होने पर ऊर्जा निगम ने आईडीपीएल फैक्ट्री के प्लांट की विद्युत आपूर्ति काट दी। शुक्रवार देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। लिहाजा प्लांट में दवाओं के उत्पादन पर असर पड़ना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर केंद्रीय आईडीपीएल दवा प्लांट में की बिजली काटे जाने से दवा प्लांट में हड़कंप मच गया। आईडीपीएल प्रबंधन का कहना है कि दवा उत्पादन प्लांट बिजली काटने से पहले ऊर्जा निगम की ओर से फैक्ट्री को कोई नोटिस नहीं दिया गया। महाप्रबंधक जीएस बेदी ने कहा कि उक्त बकाया करीब तीस साल पुराना है।
विज्ञापन


जुलाई 2007 से आईडीपीएल प्रशासन फैक्ट्री और आवासीय कालोनी का प्रतिमाह बिजली बिल का नियमित रूप से भुगतान करता आ रहा है। इसके बावजूद पुराने बकाए के लिए फैक्ट्री प्लांट की बिजली काटने के संबंध में शनिवार को देहरादून में ऊर्जा निगम के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईडीपीएल प्रतिष्ठान में कई महत्वपूर्ण दवाईयों का उत्पादन किया जाता है। ऐसे में यदि जल्द बिजली प्लांट की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होती है तो उत्पादन में इसका असर पड़ना तय है। बदा दें कि कुछ महीने पहले भी बकाया भुगतान नहीं होने पर विद्युत विभाग ने फैक्ट्री की बिजली काट दी थी। तब करीब सप्ताह भर बाद बमुश्किल दोबारा प्लांट में विद्युत सप्लाई के बाद दवाओं का उत्पादन शुरू हो पाया था।

आईडीपीएल प्रबंधन ने वादा किया था कि, बकाया में से कुछ भुगतान कर देंगे। लेकिन, उन्होंने बकाया में से कुछ भी भुगतान
नहीं किया। लिहाजा फैक्ट्री प्लांट की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है।
- मधुसूदन, प्रवक्ता, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed