फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand political Instability, notice to 9 MLA.

बागी हरक सिंह बर्खास्त, बहुमत के लिए 28 मार्च तक का समय

Sat, 19 Mar 2016 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Mar 2016 07:22 PM IST
सार

  • सीएम का दावा, पांच विधायक उनके संपर्क में।
  • विधायकों के साथ सीएम ने की बैठक।
 

विज्ञापन
uttarakhand political Instability, notice to 9 MLA.
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo

विस्तार

उत्तराखंड में सरकार से बगावत करने वाले बागी विधायक हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त ‌कर दिया गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत के आग्रह के बाद राज्यपाल केके पॉल ने विधायक को निष्कासित करने पर अपनी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


राज्पाल की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिन्हा ने बागी विधायक को बर्खास्त करने के आदेश ‌दे दिए। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्यपाल से इस संबंध में आग्रह किया था। जिसे राज्यपाल ने स्वीकार ‌कर लिया है। गौरतलब है कि बागी विधायक हरक सिंह रावत सहित नौ विधायक इस समय सरकार से बगावत कर रहे हैं। दूसरी ओर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि वह 28 मार्च तक अपना बहुमत सिद्ध करें।
विज्ञापन


उत्तराखंड में ताजा सियासी घटनाक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के आवास पर मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि उनके पास संख्याबल पूरा है। यही नहीं सीएम ने दावा किया कि जो विधायक गए हैं उनमें से पांच उनके संपर्क में है। अगर वे वापस आते हैं तो उन्हें मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने दलबदल कानून के तहत कांग्रेस के 9 बागी विधायकों को नोटिस दिया है। गौरतलब है कि कल विधानसभा में कांग्रेस के नौ विधायकों ने सदन में सरकार का विरोध किया था।

इसके पहले सभी विधायकों ने भाजपा अध्यक्ष के साथ राज्यपाल से मिलकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की थी। देर रात सभी विधायक चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए थे।

पीडीएफ ने किया हरीश रावत को समर्थन का दावा

uttarakhand political Instability, notice to 9 MLA.
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : RajivGupta/AmarUjala

सीएम हरीश रावत ने बागी बने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि वे हेमवंती नंदन बहुगुणा के पुत्र हैं। उन्हें अपने पिता के सम्मान को याद करते हुए अपनी इस ऐतिहासिक भूल का सुधार करना चाहिए।

दोपहर बाद सीएम के बीजापुर आवास पर कांग्रेस के विधायकों के साथ सीएम हरीश रावत ने मुलाकात की। सभी मौजूद विधायकों ने सीएम हरीश रावत को अपना नेता माना।

वहीं सरकार की सहयोगी पीडीएफ ने भी हरीश रावत से मुलाकात कर अपने पूर्ण समर्थन का भरोसा किया है। इसके साथ ही भाजपा विधायक भीमलाल आर्य भी सीएम आवास पर देखे गए।

'हमारे संपर्क में हैं बागी, फोन पर हो रही बात'

uttarakhand political Instability, notice to 9 MLA.
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के साथ विधायक - फोटो : AmarUjala

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रेस कांफ्रेंस कर बागी विधायकों के समर्थन में होने का दावा किया है। किशोर ने कहा कि हरीश रावत की सरकार के पास पूर्ण बहुमत है और सरकार को कोई खतरा नहीं हैं।

कहा कि भाजपा के साथ दिल्ली जाने वाले नौ विधायकों में छह उनसे फोन पर संपर्क में हैं। हालांकि उन्होंने इन विधायकों के नामों का खुलासा नहीं किया। नामों के खुलासे पर कहा कि उनका नाम बताने पर उनकी जान को खतरा हो सकता है।

देर रात दिल्ली पहुंचे भाजपा के 26 और कांग्रेस के नौ विधायकों ने राष्ट्रपति से मिलने का वक्त मांगा है। राष्ट्रपति के सामने सभी 35 विधायकों की परेड कराई जाएगी।

वहीं देहरादून में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्यपाल से आज शाम मुलाकात कर ताजा हालात की जानकारी देंगे। थोड़ी ही देर में सीएम हरीश रावत ने बीजापुर आवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed