{"_id":"56e4e9424f1c1bc10b8b4568","slug":"uttarakhand-pleyers-performed-well-in-athletics","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में चमके दून के ‘वेटरन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में चमके दून के ‘वेटरन’
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 13 Mar 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
एथलेटिक्स में दून के खिलाड़ियों का जलवा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एथलेटिक्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने खूब दम-खम दिखाया। प्रदेश की झोली में 14 स्वर्ण, सात रजत, और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
मैसूर कर्नाटक में हुई 37वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राज्य से 46 मास्टर्स खिलाड़ी पहुंचे थे। दो से छह मार्च 2016 तक चली प्रतियोगिता में राज्य के मास्टर्स खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग और इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उत्तराखंड मास्टर्स एसोसिएशन के सचिव प्रवीण जौली सहित मुकेश राणा, गोविंद सिंह राणा, बीएस बाजवा, वीएस रावत, पिकम सिंह ने अपने-अपने इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन
वहीं अपने-अपने इवेंट में जेएस सचदेवा, राजकुमार और अमर अब्बास ने सिल्वर मेडल जीते। नब्बे वर्ष की आयु में भी जोश दिखाते हुए बीएस चौहान ने 100 और 200 मीटर में प्रतिभाग किया। टीम के साथ मैनेजर व कोच के रूप में 70 वर्षीय गुरफुल सिंह जुड़े थे।