{"_id":"5715a9204f1c1b77648b456d","slug":"uttarakhand-governor-inspected-flyover-work-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल केके पॉल ने किया फ्लाई ओवरों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल केके पॉल ने किया फ्लाई ओवरों का निरीक्षण
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Apr 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के राज्यपाल देहरादून में फ्लाईओवर के काम का निरीक्षण किया
- फोटो : anil dogra
उत्तराखंड राज्यपाल केके पॉल ने मंगलवार को राजधानी देहरादून में चल रहे फ्लाई ओवर कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह महामहिम बल्लीवाला, बल्लूपुर और आईएसबीटी फ्लाई ओवर के कार्य का निरीक्षण करने गए। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स मौजूद रही।
राज्यपाल सुबह 8.30 बजे फ्लाई ओवरों का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने कार्यदायी संस्था और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी बात की। शासन ने फ्लाई ओवर का काम पूरा होने के लिए अधिकतम 15 दिन और बढ़ाने के लिए कहा है। इसके बाद कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन