फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand former cm harish rawat pc after president rule

'PM मोदी के हाथ में गंडासा देकर काटा उत्तराखंड सरकार का गला'

Sun, 27 Mar 2016 07:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Mar 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand former cm harish rawat pc after president rule
हरीश रावत - फोटो : file photo

राष्ट्रपति शासन लगने के बाद उत्तराखंड के अपदस्थ मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


रविवार को हरीश रावत देहरादून में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि जिस दिन से वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने तब से केंद्र सरकार उनके और उनकी सरकार के 'खून' की प्यासी थी। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद हरीश रावत मीडिया से मुखातिब हुए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए राज्यपाल केके पॉल को दिल्ली में धमकाया गया। केंद्र से उत्तराखंड सरकार को कभी सहयोग नहीं मिला। केदारनाथ आपदा और कुंभ में राज्य को बजट नहीं दिया गया। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने के बाद बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है।
विज्ञापन


रावत ने कहा कि 2013 में केदारनाथ आपदा के दौरान भी सरकार गिराने की कोशिश की गई ‌थी। प्रधानमंत्री मोदीजी के हाथ में गंडासा देकर उत्तराखंड सरकार का सिर कलम किया गया है। बीजेपी के इस कृत्य से बाबा अंबेडकर के उसूलों का कत्ल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घोटालों का झूठा जाल बिछाया

uttarakhand former cm harish rawat pc after president rule
कैग की रिपोर्ट ने सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर पहले भी सवाल उठाए हैं। - फोटो : demo pic

उत्तराखंड की सत्ता में बड़ा फेरबदल होने के बाद हरीश रावत ने बीजेपी को कटघरे में लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने घोटालों का झूठा जाल बिछाकर कांग्रेस सरकार को निशाना बनाया है।

विधानसभा बजट सत्र में शानदान बजट पेश के करने के बाद बीजेपी बेचैन हो गई थी। जिसके बाद बीजेपी ने भारी पैसे देकर विधायकों को तोड़ना शुरू कर दिया था। 25-25 करोड़ रुपए देकर ‌विधायकों को खरीदा गया।

अपदस्थ मुख्यमंत्री हरीश रावत कहा कि बेनामी संपत्ति कानून लाने की घोषणा के बाद हरक सिंह रावत ने मेरे पास आए थे और कहा था कि ये कानून न लाए। इससे पूंजीपतियों को नुकसान होगा।

हरक सिंह रावत कांग्रेस पर बोझ बने थे और पैसे के भूखे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ऐसा निर्णय देगी कि अब फिर दोबारा राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत न पड़े।

उधर, हरक सिंह रावत ने कहा है कि अगर भाजपा उन्हें आमंत्रित करती है तो उन्हें पार्टी में शामिल होने में खुशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed