फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand flood rescued person missing

लापता हुए, मिले और फिर हो गए लापता

Tue, 02 Jul 2013 05:57 PM IST
देहरादून/मनमीत रावत
देहरादून/मनमीत रावत Updated Tue, 02 Jul 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand flood rescued person missing

उत्तराखंड आपदा में लापता हुए लोगों के परिजनों के समक्ष अब एक नई समस्या आ खड़ी हुई है। आपदा प्रभावित इलाकों से बचाए गए सैकड़ों लोग कहां गए और किन हालतों में है। यह किसी को नहीं पता।

विज्ञापन


एक तरफ पुलिस और आपदा सूचना केंद्र की लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम दर्ज है। जबकि कई ऐसे भी हैं जिनका नाम लिस्ट में भी नहीं है। लेकिन टीवी फुटेज या अखबारों में छपी फोटो के जरिये यह तय हो गया है कि उनके अपने जिंदा है। जिन्हें रेस्क्यू कर ऋषिकेश पहुंचाया गया। लेकिन वह ऋषिकेश में हैं कहां?
विज्ञापन


इसका जवाब किसी के पास नहीं है। ऐसे सैकड़ों परिजन है जो दून पुलिस लाइन स्थित पूछताछ केंद्र से ऋषिकेश राहत शिविर तक दर दर भटक रहे हैं। एक तरफ उन्हें खुशी है कि उनके परिजन जिंदा है तो दूसरी तरफ परिजनों के अभी तक न मिलने से वह निराश भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर के श्रीकांत ने अपनी बहन की फोटो 29 जून के अखबारों में देखी। फोटो में साफ दिख रहा है कि उसकी बहन गौचर या किसी अन्य स्थान पर आपदा से प्रभावित लोगों की लाइन में सबसे आगे लगी हुई है। एक सैन्य कर्मी श्रीकांत की बहन को चॉपर में बैठा रहा है।

यह फोटो लेकर श्रीकांत पुलिस के आलाधिकारियों के पास गया। उसने उत्साह के साथ बताया कि उसकी बहन जिंदा है। उसे सेना ने रेस्क्यू किया है। उसके बाद पुलिस और आपदा केंद्र में पूछा गया तो वहां उसकी बहन की कोई सूचना ही नहीं थी।

पुलिस अधिकारियों ने ऋषिकेश और दून के अस्पतालों की भी खाक छानी लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। अधिकारी भी हैरान है, क्योंकि मामला केवल श्रीकांत की बहन का नहीं है। ऐसे मामले सैकड़ों की तादाद में है। जिनके परिजनों को रेस्क्यू किया गया है। लेकिन वह हैं कहां यह किसी को नहीं पता।

भाई साहब, कहां जाऊं, क्या करूं?
हद तो तब हो गई जब परिजनों को इंतजार करने को कहा गया। लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद कुछ पल के लिए खुश हुए परिजनों के माथे पर अब फिर से चिंता की लकीरें साफ दिखने लगी है। रोते हुए श्रीकांत बताता है ‘भाई साहब, कहां जाऊं, क्या करूं।’ अखबार में बहन का फोटो देखा तो खुशी के मारे पागल हो गया था। लेकिन सात दिन हो गए। वह हैं कहां यह किसी को नहीं पता।


आपदा पूछताछ केंद्र की प्रभारी, सीओ जया बलूनी ने बताया समस्या आ रही है दूसरे राज्यों के आपदा शिविरों से। हमें जो भी ऐसे परिजन मिल रहे हैं जिनको रेस्क्यू किया गया है। हम उसका पूरा ब्योरा लिख रहे हैं। उसके बाद हम उन्हें संबंधित राज्यों के सुपूर्द कर रहे हैं। लेकिन दूसरे राज्य के लोग कोई ब्योरा ही नहीं रख रहे हैं। बस यही से समस्या हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed