फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand congress leader went golu devta temple

उत्तराखंडः सरकार बनाने की अर्जी लेकर इस प्रसिद्घ मंदिर में पहुंचे कांग्रेसी

Wed, 30 Mar 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, भवाली (नैनीताल) Updated Wed, 30 Mar 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress leader went golu devta temple
उत्तराखंड कांग्रेस नेता गोलू देवता के मंदिर गए - फोटो : file photo

उत्तराखंड में उपजी राजनैतिक अस्थिरता के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेसी नेताओं ने नैनीताल ‌के घोड़ाखाल स्थित गोलज्यू मंदिर में अर्जी लगाकर न्याय की गुहार की।

विज्ञापन


इस दौरान नेताओं ने कहा कि मौजूदा स्थितियों में न्याय के देवता गोलज्यू प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ न्याय करेंगे। मंगलवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री खजान पांडे और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश कुंजवाल घोड़ाखाल मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्हें मंदिर के पुरोहित कैलाश जोशी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कराई। इसके बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ न्याय की अर्जी लगाकर गोलज्यू देवता से गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत की सरकार को गिराने का कुचक्र रचा

uttarakhand congress leader went golu devta temple
हरीश रावत - फोटो : file photo

पांडे और कुंजवाल ने कहा कि भाजपा ने एक साजिश के तहत कांग्रेस के कुछ विधायकों को अपने पक्ष में कर हरीश रावत की सरकार को गिराने का कुचक्र रचा है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता की स्थिति पैदा हुई है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पूरे मामले में अब भगवान गोलज्यू ही कांग्रेस और निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ न्याय करेंगे। बताते चलें कि निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके परिजनों में गोलज्यू देवता मंदिर के प्रति अगाध आस्था है।

मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद हरीश रावत ने हैलीकाप्टर से घोड़ाखाल मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की थी। यही नहीं अपने बच्चों के विवाह के बाद भी वह गोलज्यू मंदिर में पूजा अर्चना को पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed