{"_id":"57163fcb4f1c1bbe498b45a1","slug":"uttarakhand-bachao-awareness-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी बचाने के लिए हरीश रावत ने लांघी मर्यादा की हर सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी बचाने के लिए हरीश रावत ने लांघी मर्यादा की हर सीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Apr 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए मर्यादा की हर सीमा को लांघ रहे थे। अपनी जनजागरण यात्रा के दौरान भाजपा ने यह कहा। ‘भ्रष्टाचार हटाओ, उत्तराखंड बचाओ’ जनजागरण यात्रा के समापन पर भाजपा ने कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
पहले चरण के समापन के बाद अब अगले चरण में भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष प्रदेशभर में कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाएंगे। यात्रा के दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और कदाचार की असलियत आमजन को बताएंगे।
विज्ञापन
हरिद्वार से 17 अप्रैल को शुरू हुई भाजपा की पहले चरण की जनजागरण यात्रा मंगलवार को दून पहुंची। जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भ्रष्ट कांग्रेस सरकार से छुटकारा पाने के लिए जनता छटपटा रही थी। चहेते विधायकों के क्षेत्रों के अलावा किसी भी जगह विकास कार्य नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की तैयारी
पूर्व सीएम हरीश रावत अपनी कुर्सी बचाने के हर सीमा लांघ रहे थे। विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए करोड़ों रुपये की डीलिंग हो रही थी।
प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने बताया कि मंगलवार की सभा में सभी सांगठनिक जिलाध्यक्षों को पार्टी के झंडे देकर प्रदेशभर में कांग्रेस के भ्रष्टाचार की असलियत बताने के लिए रवाना कर दिया गया है।
इससे पहले यात्रा के दून पहुंचने पर दोपहर बारह बजे रिस्पना पुल पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।
दोपहिया वाहनों में मौजूद भाजयुमो कार्यकर्ताओं के पीछे प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं का काफिला धर्मपुर से सहारनपुर चौक होते हुए जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस पहुंचा।
यात्रा में पार्टी के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, खजानदास, विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, सुशीला बलोनी, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, ऊर्वादत्त भट्ट, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, सचिन गैरोला आदि मौजूद रहे।