फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Write your real name on shops: VHP

दुकानों पर लिखें अपना असली नाम : विहिप

Mon, 05 May 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 05 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Write your real name on shops: VHP
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में दुकानदारों से पूछताछ करते कार्यकर्ता। 
रुद्रपुर। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने शहर में दुकान-दुकान पहुंचकर दुकानों पर संचालनकर्ता के नाम लिखने की हिदायत दी। इस दौरान ट्रांजिट कैंप में कई दुकानों पर दूसरे धर्मों के लोग दूसरे नाम से दुकानों का संचालन करते मिले। इस पर उन्हें सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

रविवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रसार प्रमुख सुल्तान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता ट्रांजिट कैंप क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान वह एक ढाबे में गए।
विज्ञापन

आरोप है कि यह ढाबा दूसरे समुदाय के नाम पर रखकर संचालित किया जा रहा है। उनका कहना है कि कई दुकानदार बोर्ड में अन्य नाम लगाकर व्यापार कर रहे हैं। ऐसे दुकानदार ग्राहकों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। जब दुकानदारों का पंजीकरण उनके वास्तविक नाम से हुआ है तो उनका दूसरे समुदाय के नाम से व्यापार करना सही नहीं है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार सहित कई मोहल्लों में घूमकर बोर्ड में नाम बदलकर व्यापार न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर फिर भी दुकान पर सही नाम नहीं लिखे पाए जाएंगे तो जिलाधिकारी से शिकायत करके कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, सुदेव दास गुप्ता, अजय पाल, जयंत मंडल, सोनू रस्तोगी, मनीष रावत, रमेश पाल, सतीश दिवाकर, अजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed