फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Udham singh nagar News: Wife Doing Husband Brutal Murder with lover in Extramarital Affair

उत्तराखंड: प्रेमी के साथ रहने के लिए पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ऐसे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Thu, 19 Nov 2020 12:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलाखेड़ा (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलाखेड़ा (ऊधमसिंह नगर) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Udham singh nagar News: Wife Doing Husband Brutal Murder with lover in Extramarital Affair
पति की हत्या में पत्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दीपावली की रात उत्तराखंड में केलाखेड़ा के गांव रम्पुरा काजी में जसवंत सिंह की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस पूछताछ में उसने यह बात कुबूली। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खोखा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि 14 नवंबर की रात गांव रम्पुरा काजी में दो चारपाइयों पर मच्छरदानी लगाकर पत्नी सुरजीत कौर और दो बच्चों के साथ सो रहे जसवंत सिंह की कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को थाने में जसवंत सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी राजेश भट्ट और सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि चारपाई पर बगल में सो रही पत्नी सुरजीत कौर को भनक तक नहीं लगी, इसी शक के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सुरजीत कौर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन



आखिर सुरजीत कौर टूट गई और उसने सब सच उगल दिया। इस पर मृतक की पत्नी के प्रेमी रणजीत सिंह निवासी गांव भोगपुर डैम गुरुद्वारा तीरथनगर पतरामपुर (जसपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर तमंचा, खोखा और धमकी भरे मिले पत्र की डायरी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया मृतक की पत्नी सुरजीत कौर और रणजीत सिंह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों साथ रहना चाहते थे। इसी के चलते दोनों ने जसवंत सिंह को मारने की साजिश रच डाली। पति की हत्या कराने के बाद पत्नी ने अपने प्रेमी रणजीत सिंह को मौके से यह कहकर भगा दिया था कि वह सब संभाल लेगी। गठित तीन टीमों में एसओ प्रभात कुमार, एसआई मनोज कोठारी, सुशील कुमार, गणेश टोलिया, इंद्र सिंह, संजय कुमार, मनोहर चंद्र, ओमप्रकाश, देवेंद्र सिंह राजपूत, जगदीश सिंह, तोरण सिंह, महेश कोहली, त्रिलोक सिंह, जसविंदर सिंह, गिरीश कांडपाल, जरनैल सिंह शामिल रहे। 

गुमराह करने के लिए रखा था धमकी भरा पत्र और टोपी 

एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि मृतक की पत्नी सुरजीत कौर और उसके प्रेमी रणजीत सिंह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना स्थल पर धमकी भरा पत्र और समुदाय विशेष वर्ग की सफेद टोपी रख दी थी। हत्यारोपी रणजीत सिंह ने धमकी भरा पत्र अपने 13 वर्षीय भतीजे से लिखवाया था। पत्र की डायरी भी बरामद कर ली है। 

मृतक की पत्नी का पांच साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग 
मृतक जसवंत सिंह की पत्नी सुरजीत कौर और रणजीत सिंह की पांच साल पहले जसपुर में एक शादी समारोह के दौरान मुलाकात हुई थी। तभी से दोनों के बीच प्रेम बढ़ता चला गया। दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग का पता जसवंत सिंह को भी लग चुका था। दोनों के बीच रोड़ा बने पति जसवंत सिंह को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची गई।

जसवंत सिंह के 10 साल तक संतान नहीं होने पर उसने अपने भाई मलकीत सिंह के बेटे प्रदीप सिंह को गोद लिया था। उसके बाद पुत्र सुखदेव सिंह पैदा हुआ। सुखदेव सिंह को सुरजीत कौर अपने प्रेमी रणजीत सिंह का ही बताती है। बताते हैं कि मृतक जसवंत सिंह हरियाणा सहित अन्य स्थानों पर मजदूरी करने जाता था। इस दौरान प्रेमी रणजीत सिंह का सुरजीत के पास आना जाना लगा रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed