{"_id":"681673f991582f7507073d7d","slug":"vhp-workers-created-ruckus-in-shops-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124252-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विहिप कार्यकर्ताओं ने दुकानों में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विहिप कार्यकर्ताओं ने दुकानों में किया हंगामा
Sun, 04 May 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 04 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर बाजार में दुकान के बाहर हंगामा करते विहिप कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार और आवास विकास की कई दुकानों पर हंगामा किया। उन्होंने समुदाय विशेष के लोगों पर पहचान छिपाकर कारोबार करने का आरोप लगाया। उन्होंने दुकानदारों को अपने नाम से दुकान पर बोर्ड लगाकर कारोबार करने की हिदायत दी। इस दौरान पुलिसकर्मी नजर नहीं आए।
शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रसार प्रमुख सुल्तान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य बाजार पहुंचे। उन्होंने एक जूते की दुकान पर हंगामा किया। कहा कि दुकानदार ने पहचान छिपाकर दुकान में बोर्ड लगाया है और कारोबार कर रहा है। इस दौरान दुकान में मौजूद युवक ने खुद ही बोर्ड नीचे उतार दिया। इसके बाद उन्होंने सब्जी मंडी, विधवानी मार्केट के अलावा काशीपुर बाइपास रोड पर कुछ दुकानों पर दुकानदारों को चेतावनी दी। इसके बाद वे आवास विकास स्थित जूस की दुकान पर पहुंचे। यहां भी दुकान का नाम कुछ और था जबकि उसका मालिक समुदाय विशेष का था। उन्होंने दुकानदार को खरीखोटी सुना दी। हंगामा होने पर एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचा और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराकर चला गया।
विहिप कार्यकर्ताओं का कहना था कि शहर में जूस की कई दुकानों का एक ही मालिक है। वह समुदाय विशेष का है और दुकानों पर पहचान छिपाकर बोर्ड लगाए गए हैं। ऐसे दुकानदारों को वास्तविक नाम के बोर्ड लगाने को कहा गया है। वहां पर नगर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष अजय पाल, सुधीर देवल, आकाश अरोरा, प्रिंस कोली, चंद्रपाल, अखिलेश अग्रवाल, यश चौहान आदि रहे।