{"_id":"6631dcd439a2d37ffe0765e5","slug":"uttarakhand-board-priyanka-completed-her-studies-by-cycling-13-kilometers-and-got-15th-rank-in-12th-class-2024-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफलता: घर में नहीं थी बिजली...दीये की रोशनी में की पढ़ाई, 13 KM साइकिल चलाकर स्कूल जाती थी प्रियंका; रैंक लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता: घर में नहीं थी बिजली...दीये की रोशनी में की पढ़ाई, 13 KM साइकिल चलाकर स्कूल जाती थी प्रियंका; रैंक लाई
Wed, 01 May 2024 11:50 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 01 May 2024 11:50 AM IST
सार
UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट के घोषित नतीजों में जीआईसी सकैनिया की दो छात्राओं ने 15 वीं और 19वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
प्रियंका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट के घोषित नतीजों में जीआईसी सकैनिया की दो छात्राओं ने 15 वीं और 19वीं रैंक हासिल की है। यूपी के रामपुर जिले के मिलक खानम थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर निवासी ट्रक चालक देशराज की पुत्री प्रियंका करीब 13 किलोमीटर से भी अधिक दूरी से साइकिल चलाकर जीआईसी सकैनिया में कक्षा 12 में पढ़ने आती जाती है।
विज्ञापन
प्रियंका के घर की माली हालत इतनी दयनीय है कि उसके घर पर अभी तक बिजली तक नहीं लग पाई है। दीपक की रोशनी में अपनी पढ़ाई करने वाली प्रियंका ने उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में 15 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियंका भविष्य में आईएएस बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand Board Toppers: पिता चलाते हैं परचून की दुकान, बेटे ने किया टॉप; हर्षित ने सुनाई सफलता की कहानी
विज्ञापन
12 किलोमीटर साइकिल से स्कूल जाती थी सर्वजीत
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 92.8 फीसदी अंक अर्जित कर 19 वीं रैंक हासिल करने वाली सर्वजीत कौर केलाखेड़ा के ग्राम गुलाब सिंह का मझरा की रहने वाली है। वह रोजाना 12 किमी साइकिल से जीआईसी सकैनिया आती जाती थी। उसके पिता जागीर सिंह किसान हैं। सरबजीत कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को देने के अलावा पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश प्रजापति को दिया है। भविष्य में सर्वजीत कौर आईएएस बनना चाहती हैं।