{"_id":"6b09d87d3d659cecfb06448a","slug":"low-cost-models-drew-praise-at-the-exhibition-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-151851-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एग्जीबिशन में कम लागत के मॉडलों ने लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एग्जीबिशन में कम लागत के मॉडलों ने लूटी वाहवाही
Sat, 28 Nov 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सेमिनार एवं केमिस्ट्री एग्जीबिशन का आयोजन हुआ। इसमें कम लागत के मॉडलों ने वाहवाही लूटी।
मुख्य वक्ता बाजपुर पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बीके सिंह ने केमिस्ट्री एंड ऑपरचुनिटी विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि रसायन विज्ञान का दायरा अब सिर्फ प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है। चिकित्सा, औषधि उद्योग, जैव प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, सेमी कंडक्टर, नैनो मटेरियल, पर्यावरण, खाद्य एवं कृषि हर क्षेत्र में इसकी बड़ी भूमिका है। प्रो. सिंह ने विद्यार्थियों को एआई, कंप्यूटेशनल केमिस्ट्री, डेटा एनालिसिस और मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों से जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय के साथ खुद को अपडेट रखने वाला विद्यार्थी ही आगे बढ़ेगा।
एग्जीबिशन में बीएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। विद्यार्थियों ने कम लागत और अपशिष्ट सामग्री से माॅडल तैयार किए। बाजपुर कॉलेज के सहायक प्राध्यापक प्रो. दर्शन सिंह कंबोज ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मॉडलों की वैज्ञानिक अवधारणा, नवीनता, रचनात्मकता, उपयोगिता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया। कार्यक्रम केमिस्ट्री एग्जीबिशन प्रभारी प्राचार्य प्रो. कल्पनाथ सिंह के संरक्षण में हुआ। वहां विभागाध्यक्ष डॉ. नीरू गुप्ता, डॉ. मंजुल गोंडवाल, डॉ. चन्द्रकला सिंह, डॉ. तिलक राम, डॉ. हिमानी बिष्ट, डॉ. भानु प्रताप सिंह गौतम आदि रहे।