Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two youths escape cyber gangs in Myanmar and return home

Udham Singh Nagar News: म्यांमार में साइबर गैंग से बचकर घर पहुंचे दो युवक

Fri, 14 Nov 2025 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 14 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two youths escape cyber gangs in Myanmar and return home
जसपुर। एक व्यक्ति ने दो युवकों को नौकरी का झांसा देकर थाइलैंड में साइबर ठग गैंग के पास भेज दिया। दोनों युवक म्यांमार में गैंग के चंगुल से किसी तरह निकलकर घर पहुंचे। पुलिस ने युवकों को विदेश भेजने वाले पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला जुलाहान, नूरानी मस्जिद निवासी मोहम्मद आजम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सरकारी अस्पताल के पास डाॅ. गुलाब वाली गली निवासी सुनील नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों को विदेश भेजता है। उसने तीन माह पहले उनके पिता से संपर्क किया था। उसकी नौकरी थाईलैंड में लगने और 60 से 70 हजार रुपये का वेतन मिलने की बात कही थी। उसके पास कोई रोजगार नहीं होने से वह आरोपी के बहकावे में आ गया था। आरोपी ने नौकरी लगवाने के लिए पिता से 70 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन

मोहल्ले के ही जुनैद से भी आरोपी ने 70 हजार रुपये दिए थे। 1.40 लाख रुपये लेकर आरोपी ने उन्हें थाईलैंड की फ्लाइट में बैठा कर बैंकॉक एयरपोर्ट के लिए रवाना किया था। बैंकाॅक में बताई गई जगह से एक व्यक्ति उन्हें कार से जंगल के रास्ते किसी नदी तक ले गया और नाव से नदी पार करा दी। उनको म्यांमार पहुंचने की बात पता चली थी। उनका इंटरव्यू कराकर कंपनी में काम पर लगा दिया गया। काम के दौरान पता चला कि उनसे साइबर अपराध करवाया जा रहा है। उन्होंने परिजनों के माध्यम से इसकी सूचना आरोपी को दी तो उसने वापस घर बुलाने के लिए आरोपी ने चार लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने बताया कि मौका पाकर वे वहां से भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


कोट:

पीड़ित की शिकायत पर आरोपी सुनील के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस टीम ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी व्यक्ति के साथ और कितने लोग इस गैंग में शामिल हैं, टीम इसका पता लगाने में जुटी है। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर

इनसेट...
म्यांमार और थाईलैंड के बीच बसी है साइबर अपराध की काॅलोनी
जसपुर। पीड़ित मोहम्मद आजम ने बताया कि म्यांमार और थाईलैंड के बीच साइबर अपराधियों ने एक काॅलोनी को बसा रखा है। इनमें भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के युवकों को जबरन रखकर साइबर अपराध का काम लिया जा रहा है। यहां अपराधियों का एक साइबर गिरोह काम करता है जो चाइनीज की तरह दिखते हैं। इसके अलावा कुछ और लड़के यहां से भागने में कामयाब हुए। जो मुश्किल से थाइलैंड बॉर्डर पर पहुंचे, वहां आर्मी को अपनी समस्या बताई। उन्होंने एंबेसी में बात कर रेस्क्यू के सहारे उन्हें भारत वापस भिजवाया।


इंटरनेशनल साइबर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं आरोपी के तार
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के तार इंटरनेशनल साइबर गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर अपराध में कार्य कराने के लिए भारत से म्यांमार में मानव तस्करी करता था। जो थाईलैंड में कंप्यूटर कार्य कराने की नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों को निशाना बनाता था और गैरकानूनी तरीके से विदेश भेज रहा था। पीड़ितों को बंधक बनाकर म्यांमार में जबरदस्ती साइबर अपराध का कार्य कराने की बात सामने आई है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed