फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   triple talaq

खटीमा में भी तीन तलाक का मामला सामने आया, पति समेत सात नामजद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
triple talaq
खटीमा। नगर में भी तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालियों पर आए दिन गाली गलौच और गर्भवती होने के बावजूद खाना न देने और मायके आकर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मुस्लिम विवाह-विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी शिबा अंसारी पुत्री मो. सद्दीक ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 16 मार्च 2019 को वार्ड संख्या पांच निवासी मो. नासिर पुत्र मुखतियार के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ था। आरोप लगाया है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति, सास अकीलन, ससुर मुखतियार, ननद फिजा, देवर इम्तियाज, आदिल ने गाली गलौच और अभद्रता की। कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन उपरोक्त लोग नहीं माने। पति नासिर ने उसे कई बार पीटा और खाना नहीं दिया गया। आरोप लगाया है कि 26 अगस्त की रात करीब दस बजे वह ससुराल में मौजूद थी इतने में पति नासिर उर्फ सद्दाम घर में आया और आते ही गालियां देनी शुरू कर दीं। जिसका विरोध किया तो नासिर, ननद फिजा, सास अकीलन ने बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात घूसों से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। पति नासिर ने मायके आकर तलाक दे दिया। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि पति नासिर और ससुराली पक्ष के मुखतियार, अकीलन, फिजा, आदिल, इम्तियाज के खिलाफ धारा 323, 504,498ए और मुस्लिम विवाह-विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed