फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bus carrying pilgrims overturns while trying to avoid a nilgai; 12 Nepalis injured

सड़क दुर्घटना: नीलगाय को बचाने में टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलटा, नेपाल के 12 श्रद्धालु घायल

Mon, 21 Sep 2026 03:34 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 21 Sep 2026 03:34 PM IST
सार

सितारगंज रोड के पिपलिया मोड़ के पास सोमवार तड़के नीलगाय को बचाने के प्रयास में नेपाल के श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हुए, जबकि नीलगाय की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bus carrying pilgrims overturns while trying to avoid a nilgai; 12 Nepalis injured
नेपाल के श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सितारगंज रोड के पिपलिया मोड़ के पास सोमवार तड़के नीलगाय को बचाने के प्रयास में नेपाल के श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि नीलगाय की मौत हो गई। सभी घायलों को पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस रविवार को नेपाल से श्रद्धालुओं को लेकर रुपैडिहा से हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। बस में 18 लोग सवार थे और सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सोमवार तड़के करीब ढाई बजे पिपलिया मोड़ के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस मोड़ दी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलभट्टा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल श्रद्धालुओं में शिव कुमारी, वाणी राणा, गीता चौहान, टीका कुमार, प्रकाश खादरा, कुशल थापा समेत 12 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed