फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami said—Strong MPACS will strengthen villages and form the foundation of a prosperous Uttarakhand

पंतनगर: सीएम धामी बोले- मजबूत एम-पैक्स से गांव होंगे मजबूत, समृद्ध उत्तराखंड का बनेगा आधार

Mon, 21 Sep 2026 06:19 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 21 Sep 2026 06:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड बनेगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से पलायन रोकने, पर्वतीय कृषि को मजबूत करने और स्थानीय उत्पादों को बाजार दिलाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
CM Dhami said—Strong MPACS will strengthen villages and form the foundation of a prosperous Uttarakhand
सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड बनेगा। वह सोमवार को पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित श्री लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मणराव इनामदार की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि पंतनगर की ज्ञानभूमि से सहकारिता को नई दिशा देने वाली कई पहल शुरू हुई हैं। सहकार ग्रंथ का लोकार्पण, देवभूमि सारथी राज्य सहकारी संघ, सहकारिता में नए पाठ्यक्रम, सोशल मीडिया रील्स अभियान और एम-पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण से सहकारिता को नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पलायन रोकने, पर्वतीय कृषि को मजबूत करने, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहकारिता अहम भूमिका निभा सकती है। इसी दिशा में पैक्स को एम-पैक्स के रूप में सक्षम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। सहकारिता को केवल समितियों तक सीमित न रखकर जनभागीदारी और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी वर्चुअल संबोधित किया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान सहकार ग्रंथ स्मारिका, सोशल मीडिया रील, देवभूमि सारथी राज्य सहकारी संघ और नई सहकारिता नीति का लोकार्पण किया गया।


कार्यक्रम में कुलपति शिवेंद्र कुमार कश्यप, सचिव सहकारिता डॉ. अहमद इकबाल, सहकार भारती के राष्ट्रीय महासचिव दीपक चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार गौड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed