फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tractor-trolley collides with school bus after crossing divider

Udham Singh Nagar News: डिवाइडर पार कर स्कूल बस से टकराई ट्रैक्टर-ट्राॅली

Sun, 31 Dec 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collides with school bus after crossing divider
रुद्रपुर के ​शिमला पिस्तौर में चोटिल महिला को अस्पताल ले जाते विधायक बेहड़ और सुरक्षा कर्मी। 
रुद्रपुर। नेशनल हाईवे में लोगों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर डिवाडर को पार कर दूसरी तरफ आ रही स्कूल बस से टकरा गई। टक्कर में बस सड़क पर पलट गई जबकि ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे नाले को पार कर खेत में जा घुसी। हादसे में ट्राॅली पर बैठीं चार महिलाएं चोटिल हो गईं। वहां से गुजर रहे विधायक तिलकराज बेहड़ और उनके सुरक्षाकर्मियों ने चोटिल महिलाओं को घटनास्थल के पास स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के समय स्कूल बस में बच्चे नहीं थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सितारगंज से करीब 25 महिला और पुरुष ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर गदरपुर जा रहे थे। शिमला पिस्तौर पर चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर ट्राॅली डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। हादसा भयानक था कि स्कूल बस को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्राॅली सड़क से नीचे स्थित खेत पर जा पहुंची। इससे उसमें सवार चार महिलाएं चोटिल हो गईं। स्कूल बस में बच्चे नहीं होने से हादसा बच गया। इसी बीच किच्छा जा रहे विधायक बेहड़ और उनके सुरक्षा कर्मियों ने चोटिल महिलाओं को नजदीक के निजी अस्पताल में पहुंचाया। विधायक ने बताया कि सभी लोग गदरपुर के मोतीपुर गांव में एक गमी में जा रहे थे। अगर ट्रैक्टर ट्राॅली पलटती या बस में बच्चे होते तो हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed