फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The goal will be achieved with stress-free and time management

तनावमुक्त और टाइम मैनेजमेंट से हासिल होगा लक्ष्य 

Mon, 11 Feb 2019 12:38 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Mon, 11 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
The goal will be achieved with stress-free and time management
काशीपुर में विषय विशेषज्ञों के साथ स्कूली बच्चे। - फोटो : amar ujala

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के लिए अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत शिक्षाविदें की ओर से बच्चों को टिप्स दिए गए। बताया कि परीक्षार्थी तनावमुक्त होकर टाइम मैनेजमेंट अपनाकर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन


रविवार को जसपुर खुर्द स्थित शिवालिक होली माउंट स्कूल में आयोजित अपराजिता मिशन की मोटिवेशन कार्यशाला में समर स्टडी हॉल, साईं पब्लिक स्कूल, छावनी चिल्ड्रंस एकेडमी, केपीसी, सेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


कार्यशाला में छावनी चिल्ड्रंस स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप सपरा ने कहा कि परीक्षा के समय बहुत ज्यादा पाठ्यक्रम और परीक्षा में आने वाले प्रश्नों को लेकर अनिश्चितता ही मानसिक तनाव का कारण है। आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही पाठ्यक्रम का निरंतर रिवीजन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर स्टडी हॉल की अध्यक्ष मुक्ता सिंह ने कहा कि सपनों को साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम जरूरी है। केपीएस की प्रधानाचार्या ऊषा खोखर ने विषय की सही समझ और लेखन क्षमता को अच्छे परिणामों की गारंटी बताया। साईं पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई सिटी समन्वयक अरविंद श्रीवास्तव ने परीक्षा में प्रश्नोत्तर का समय तय करने, तनावमुक्त रहने के लिए ब्रेन फूड का सेवन करने, सोशल मीडिया से दूर रहने के टिप्स दिए। 

समर स्टडी हॉल गर्ल्स कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग सिंह ने कहा कि परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का ट्रेंड समझने के लिए पुराने प्रश्नपत्रों का सहारा लें और रिवीजन को पूरा समय दे। सेम्फोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य आरएस तिवारी ने कहा कि परीक्षार्थी आत्मविश्वास को बढ़ाए और मोटिवेटर शिवखेड़ा के टिप्सों से प्रेरणा लेने की भी सलाह दी।

समर स्टडी हॉल के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने एकांउटेंसी को लेकर परीक्षार्थियों के बीच उत्पन्न भ्रमों को दूर करने के साथ ही इसके सैद्धांतिक व आंकिक प्रश्नों को हल करने के टिप्स बताए। शिवालिक होली माउंट के एमडी बीबी भट्ट, प्रधानाचार्य केएस डसीला, सेवानिवृत्त सीओ जुआल आदि ने भी छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए। संचालन गीतिका मधुर ने किया। इस मौके पर हिमांशु भट्ट, मोना भट्ट, नैना जोशी, ममता भट्ट, अर्चना अरोरा, ललित खुराना आदि थे।

कोट
बोर्ड की परीक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बार होगी, जबकि इंटर के छात्रों के लिए निर्णायक पल है। ऐसे में अपराजिता की इस कार्यशाला से विद्यार्थियों को बताया गया कि किस तरह वह अपने पाठ्यक्रम को दिमाग में संजोकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
- मुक्ता सिंह, अध्यक्षा, समर स्टडी हॉल, काशीपुर।

- अपराजिता के मोटिवेशन प्रोग्राम में तमाम विषय विशेषज्ञों ने बच्चों को ज्ञानवर्धक जानकारियां दी है। इस कार्यशाला से बच्चों में विषयों से संबंधित भ्रांतियां दूर हुई हैं। इन जानकारियों को आत्मसात कर बच्चे लक्ष्य तय कर सकेंगे।  
- ऊषा खोखर, प्रधानाचार्या, कृष्णा पब्लिक कॉलिजिएट, काशीपुर।  

- अपराजिता के इस कार्यक्रम से परीक्षा की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। उनमें नकारात्मक कम होगी और इससे प्रेरित होकर विद्यार्थी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। 
- गीतिका मधुर, शिक्षिका, शिवालिक होली माउंट, काशीपुर।  

- इस बार बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत हुआ कार्यक्रम बहुत कारगर है। इसमें विद्वान शिक्षाविदों ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर बहुमूल्य टिप्स दिए। इससे बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

- निलाक्षी, शिक्षिका, सांई पब्लिक स्कूल।

- इस कार्यक्रम में तमाम स्कूलों के प्रधानाचार्यों व समन्वयकों ने परीक्षा से जुड़ी छोटी से छोटी बातों पर चर्चा की है। प्रश्नों को हल करने की समयावधि तय करने के संबंध में भी बताया। यहां दी गई जानकारियों का लाभ सभी विद्यार्थियों को भी मिलेगा।  
- अनीता सिंह, शिक्षिका, शिवालिक होली माउंट स्कूल, काशीपुर।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed