फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The doctor sent the girl to Dehradun.

काशीपुर से एंजिल देहरादून रवाना

Tue, 27 Jun 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Tue, 27 Jun 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
The doctor sent the girl to Dehradun.
बच्ची को देहरादून भेजते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर। रेलवे लाइन किनारे 16 दिन पहले लावारिस मिली नवजात कन्या शिशु को राजकीय शिशु गृह केदारपुरम देहरादून भेजा गया है। एमपी मेमोरियल अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. संतोष श्रीवास्तव सहित देखभाल में लगी नर्सों ने नम आंखों से 16 दिन की एंजिल को विदा किया।

विज्ञापन


रामनगर रेलवे लाइन किनारे प्रिया माल के पीछे 15 जून की रात किसी ने नवजात शिशुु को झाड़ियों में फेंक दिया था। 16 जून की सुबह किसी को बच्चा मिला तो उसने बच्ची को रामनगर रोड स्थित एमपी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. रजनीश बत्रा ने जिला प्रशासन को शिशु मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण समिति के संरक्षण में एमपी मेमोरियल अस्पताल में शिशु को रखा गया। अस्पताल के एमडी डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने शिशु की अगली व्यवस्था होने तक अस्पताल द्वारा बच्ची की देखभाल, उपचार की जिम्मेदारी दी। शिशु की देखभाल करने वाले स्टाफ ने उसका का नाम एंजिल रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अस्पताल ने स्वस्थ शिशु को जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। शिशु को एंबुलेंस से पुलिस कांस्टेबल बबलू जोशी, विद्या के संरक्षण में एमपी मेमोरियल की नर्स सुषमा शिशु एंजिल को लेकर राजकीय शिशुगृह केदारपुरम देहरादून को रवाना हो गए। डॉ. संतोष श्रीवास्तव, डॉ. रजनीश बत्रा, दीपिका सारस्वत ने विदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed