फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sucide in Bazpur

बगीचे में आम के पेड़ से लटका मिला युवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sucide in Bazpur
फोटो बाजपुर में घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। घोघा नदी पुल के पास बगीचे में पेड़ से लटका युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस आत्महत्या मान रही है। मृतक की शिनाख्त बाजपुर के गांव महेशपुरा निवासी 35 वर्षीय हरपाल सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह काशीपुर हाईवे स्थित घोघा नदी पुल के पास गांव महेशपुरा निवासी रमेश सिंह के बगीचे में आम के पेड़ पर एक युवक लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल रमेश तनवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव पेड़ से नीचे उतारा।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त हरपाल सिंह (35) निवासी महेशपुरा के रूप में हुई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। परिजन कई महीने पहले हरपाल सिंह को नशा मुक्ति केंद्र से लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों से हरपाल सिंह कैंटर चला रहा था। वह करीब 10-12 दिनों से घर नहीं आया था। सोमवार देर शाम हरपाल सिंह ने परिजनों से घर आने की बात कही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि हरपाल सिंह की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है।

ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इधर सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना की पुष्टि होगी। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed