{"_id":"69ff8e8a489d6ce0370acc2b","slug":"sparks-of-peril-fall-from-power-lines-risk-of-an-accident-looms-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-141215-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिजली की लाइनें से गिरी आफत की चिंगारी, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिजली की लाइनें से गिरी आफत की चिंगारी, हादसे का खतरा
Sun, 10 May 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 10 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर में बिजली की लाइनों में लीकेज से निकल रही चिंगारियों से आग लगने की आशंका बढ़ गई है। शुक्रवार की रात बाटा चौक पर तारों में स्पार्क होने से चिंगारी निकलने लगी। इससे वहां मौजूद व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
काफी देर तक पोल के पास तारों से चिंगारी गिरती रही। गनीमत रही कि कहीं आग नहीं लगी। व्यापारियों ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। लाइन लीकेज का असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ रहा है।
नगर के कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर अवस्था में हैं, जिसमें अक्सर फाल्ट आता रहता है। ऊर्जा निगम के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
व्यापारियों ने ईई के सामने उठाया मामला
रुद्रपुर। शहर के बाटा चौक क्षेत्र में जर्जर बिजली के तारों के कारण लगातार हो रहे शॉर्ट सर्किट का मामला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में ऊर्जा निगम के ईई उमाकांत चतुर्वेदी के सामने उठाया गया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने ईई को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बाटा चौक शहर का प्रमुख बाजार है। व्यवस्थित बिजली तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। आए दिन तारों में आग लगने से भय का माहौल है। जर्जर तारों को बदलने और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी। शिष्टमंडल में व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री हरीश अरोरा, पूर्व युवा कोषाध्यक्ष पवन गाबा पल्ली, संजय ठुकराल, आकाश भुसरी आदि शामिल थे।
झूलते तार, आपूर्ति में बाधक
रुद्रपुर। झूलते तारों की समस्या केवल नगर में ही नहीं है। जिला मुख्यालय के नजदीकी क्षेत्र जयनगर, न्यू डिवाइन सिटी इलाके में जर्जर बिजली की लाइनों के कारण अक्सर आपूर्ति बाधित होती है।
बाटा चौक में बिजली की लाइन से चिंगारी निकलने के मामले में व्यापारियों ने मुलाकात की थी। सोमवार को मुख्य बाजार में जो खराब लाइन को बदलने का काम किया जाएगा।
-उमाकांत चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम रुद्रपुर