फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Small Vendors Praises Government Decision

आर्थिक सहायता देने के सरकार के निर्णय का स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Small Vendors Praises Government Decision
रुद्रपुर की गल्ला मंडी में मिष्ठान वितरित करते लघु व्यापारी व जिलाध्यक्ष। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोविड कर्फ्यू की मार झेलने वाले नगरीय निकायों के स्ट्रीट वेंडर्स और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के सरकार के फैसले का लघु व्यापार मंडल ने स्वागत किया है। उन्होंने मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

दरअसल बीती चार जून को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के रुद्रपुर आगमन पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के नेतृत्व में लघु व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश शर्मा और पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर मासिक अनुदान देने की मांग की थी। इस संबंध में आदेश जारी होने के बाद शुक्रवार को गल्ला मंडी में भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, लघु व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुलशन नारंग, जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, महामंत्री आकाश पाल, नगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा, जितेंद्र सागर, राजकुमार सागर, राजू सहित अन्य ने राहत देने वाला निर्णय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed