फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   six named in dowry murdar, husband arrest

दहेज हत्या में छह पर केस, पति गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
six named in dowry murdar, husband arrest
काशीपुर। मोहल्ला अल्ली खां हजरत नगर निवासी जाहिद हुसैन ने शुक्रवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री मुस्कान का विवाह कॉलोनी के ही शाहनवाज पुत्र शम्सु के साथ किया था। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति व ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह मुस्कान ने अपनी ननद शमीम जहां की चप्पल पहन ली। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर शाहनवाज ने पत्नी मुस्कान की पिटाई कर दी। ननद शमीम व ससुरालियों ने भी मारपीट करते हुए दहेज में दो लाख रूपये की मांग की। आरोप है कि ससुरालियों ने मुस्कान को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह पड़ोस में किराये पर रहने वाले पिता के घर आ गयी। शाम 7 बजे मुस्कान के माता, पिता बेटी को मायके में छोड़कर विवाद के बारे में पूछने दामाद के घर गए। वहां पंचायत में सास, ननद व देवर आदि ने शाहनवाज को अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए उकसाया। आवेश में शाहनवाज चाकू लेकर अपनी ससुराल जा पहुंचा और मुस्कान के पेट व सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति शाहनवाज, सास क़ौसर जहां, देवर शाहवेज़, शमशेर और ननदोई शहादत के खिलाफ दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बांसफोड़ान चौकी प्रभारी आरएस बिष्ट ने बताया कि मुख्य आरोपी शाहनवाज को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। अन्य आरोपी अभी फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed