{"_id":"5948248f4f1c1bde588b463f","slug":"sit-questioned-by-adm-and-seven-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी ने एडीएम और सात कर्मचारियों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी ने एडीएम और सात कर्मचारियों से की पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
एसआईटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनएच-74 घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने मंगलवार को एडीएम और सात कर्मचारियों से पूछताछ की और उनसे आवश्यक दस्तावेज लिए। पूछताछ के लिए टीम ने 50 से अधिक काश्तकारों के साथ ही एसडीएम कार्यालय में तैनात कर्मचरियों और एसएलओ को नोटिस भेजे थे। सभी कर्मचारियों से पूछताछ पूरी होने के बाद टीम एनएचआई के अधिकारियों के बयान भी दर्ज करेगी।
बाजपुर में तैनात रहे एसडीएम तीर्थपाल सिंह (वर्तमान में रुद्रप्रयाग के एडीएम) से सोमवार को एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम) ने बातचीत की। एसएसपी कार्यालय सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू की गई पूछताछ देर शाम तक चली। इस दौरान एसएसपी डा. सदानंद दाते भी मौजूद रहे। टीम ने उनके बयान दर्ज करने के साथ ही उनसे आवश्यक दस्तावेज भी लिए। इस बीच जिले के एसडीएम कार्यालयों में तैनात रहे सात अन्य कर्मचरियों और काश्तकारों से भी गहन पूछताछ की गई। पूरी प्रक्रिया वीडियो रिकार्डिंग की गई। टीम अब तक मामले से जुड़े 39 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के दौरान एएसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय और एसआई आरसी तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
तीन एसडीएम से और होगी पूछताछ
एनएच-74 घोटाले में एसआईटी द्वारा तीन और एसडीएम से पूछताछ की जानी है। माना जा रहा है कि इनसे पूछताछ के बाद काफी हद तक मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। मामले में छह एसडीएम को नोटिस भेजा गया था जिसमें से पूर्व एसएलओ डीपी सिंह और अनिल शुक्ला के साथ ही एडीएम तीर्थपाल सिंह से टीम पूछताछ कर चुकी है। अब नोटिस के अनुसार तीन और एसडीएम से पूछताछ करनी बाकी है, जिसके बाद अंदेशा लगाया जा रहा है कि काफी हद तक एसआईटी को सफलता मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान एसएसपी को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली, जिन्हें मामले के पटाक्षेप के लिए अहम सुराग माना जा रहा है।
विज्ञापन
फोटो 19 आरडीपी10पी एनएच 74 घोटाले में एडीएम तीर्थपाल सिंह से एसआईटी टीम के साथ पूछताछ करते एसएसपी।