{"_id":"98b9e7f5ec987f3776d0ca7a5d8caf78","slug":"sidkul-nestl-pantnagar-factory-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल पंतनगर नेस्ले फैक्ट्री पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिडकुल पंतनगर नेस्ले फैक्ट्री पर छापा
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sun, 31 May 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर जिला प्रशासन ने शनिवार को यहां सिडकुल पंतनगर स्थित नेस्ले फैक्ट्री में छापा मारा। प्रशासनिक टीम ने वहां से आठ सैंपल जुटाए हैं। इन्हें जांच के लिए रुड़की प्रत्यापित लैब और रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य औषधी एवं विश्लेषण प्रयोगशाला भेजने की तैयारी की जा रही है। मानक पर खरा न उतरने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी से प्रबंधन में खलबली मची रही।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों यूपी और अन्य राज्यों में मैगी निर्माता फैक्ट्री नेस्ले के उत्पादों के सैंपल भरे गए थे। जांच के बाद शीशे की मात्रा मानक (2.5) से अधिक पाई गई थी। जबकि मैगी में सोडियम मोनो ग्लूकोमेट नहीं होना चाहिए, मगर उसकी मात्रा भी पाई गई थी। इस पर भारतीय खाद्य मानक प्राधिकरण (एसएसआई) नई दिल्ली की ओेर से राज्य सरकार को फैक्ट्री की जांच के आदेश दिए गए थे। इस क्रम में डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय के निर्देश पर संयुक्त मजिस्ट्रेट/कलक्ट्रेट प्रभारी विनीत कुमार और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सिंह सयाना की टीम ने सिडकुल पंतनगर सेक्टर एक में स्थित नेस्ले फैक्ट्री में छापेमारी की। जांच के लिए मैगी के चार सैंपल लिए गए हैं। जबकि मैगी बनाने में प्रयुक्त होेने वाले मसाले के दो और मैदा और नमक का एक-एक सैंपल भरा गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार, असलम खान, संजय तिवारी, मनोज सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन